Connect with us

वाराणसी

समाधान दिवस में 21 शिकायतें पहुंचीं, चार मामलों का मौके पर निस्तारण

Published

on

Loading...
Loading...

फूलपुर में एडीसीपी ने सुनीं समस्याएं, सिंधोरा में राजस्व मामलों के निस्तारण के निर्देश

राजस्व और आपसी विवाद से जुड़े रहे सभी मामले, अधिकारियों ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

पिंडरा। फूलपुर और सिंधोरा थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में कुल 21 मामले सामने आए। इनमें से चार मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।

फूलपुर थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नृपेंद्र कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

फूलपुर में चार शिकायतों का हुआ समाधान

फूलपुर थाने पर कुल 10 मामले आए, जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अन्य मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Advertisement

इस दौरान इंस्पेक्टर फूलपुर राजीव कुमार सिंह सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

सिंधोरा में 11 राजस्व मामले पहुंचे

वहीं सिंधोरा थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा और एसीपी पिंडरा प्रशांत सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

यहां कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुईं, जो सभी राजस्व से संबंधित थीं। किसी भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। अधिकारियों ने राजस्व विभाग को टीम गठित कर निष्पक्ष जांच के बाद शिकायतों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सिंधोरा थानाध्यक्ष पंकज पांडेय सहित पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page