Connect with us

बलिया

निजी चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, क्लीनिक में बिस्तर पर मिला शव

Published

on

Loading...
Loading...

मछली भोज के बाद क्लीनिक में सोने गए थे डॉक्टर संतोष, सुबह नहीं उठने पर मचा हड़कंप

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा मौत का कारण

बैरिया (बलिया)। बैरिया थाना क्षेत्र के टोला शिवन राय बाजार में एक निजी चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक चिकित्सक की पहचान डॉ. संतोष कुमार (48 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हल्दी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव के निवासी थे और टोला शिवन राय बाजार में क्लीनिक संचालित कर मरीजों का उपचार करते थे।

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात डॉ. संतोष अपने कुछ मित्रों के साथ मछली भोज में शामिल हुए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उनके साथी अपने घर चले गए, जबकि डॉक्टर अपने क्लीनिक में ही सोने चले गए। गुरुवार सुबह काफी देर तक उनके नहीं जागने पर लोगों को आशंका हुई। जब अंदर जाकर देखा गया तो वह बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े थे।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चांद दियर पुलिस चौकी को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Advertisement

मामले में मृतक के पुत्र आनंद कुमार ने थाने में आकस्मिक (इत्तेफाकिया) मौत की तहरीर दी है।

प्रभारी निरीक्षक बैरिया राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page