Connect with us

जौनपुर

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की CBI और न्यायिक जांच की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

पूर्वांचल किसान संगठन ने गृह मंत्रालय को सौंपा ज्ञापन

चंदवक, जौनपुर। पूर्वांचल किसान संगठन ने भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की सीबीआई एवं न्यायिक जांच की मांग को लेकर गृह मंत्रालय को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने अध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में यह ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

निष्पक्ष जांच की मांग

ज्ञापन में कहा गया है कि प्रकरण की CBI और न्यायिक आयोग से जांच कराई जाए, ताकि घटना की वास्तविकता सामने आ सके और यदि किसी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही हुई है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

संगठन ने यह भी कहा कि इस तरह की निष्पक्ष जांच से जनता का न्याय व्यवस्था पर भरोसा और मजबूत होगा।

घटना को लेकर उठ रहे सवाल

गौरतलब है कि पिछले महीने भोजपुर जिले के बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी का पुलिस एनकाउंटर हुआ था, जिस पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि जिस समय पुलिस ने एनकाउंटर का दावा किया, उस समय वह व्यक्ति निहत्था था।

Advertisement

श्रद्धांजलि और पहले की पहल

पूर्वांचल किसान संगठन ने इससे पहले भोजपुर जाकर मृतक को श्रद्धांजलि भी अर्पित की थी और लगातार इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करता रहा है।

संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक आंदोलन और ज्ञापन का क्रम जारी रहेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page