गाजीपुर
जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए 6 जुलाई को होगा जिला स्तरीय ट्रायल
नेहरू स्टेडियम में सुबह 10:30 बजे से चयन प्रक्रिया, 9:30 बजे तक देनी होगी प्रविष्टि
चयनित खिलाड़ी मंडल और फिर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग
गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल का आयोजन 6 जुलाई (सोमवार) को नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार में किया जाएगा। जिला खेल कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार चयन प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी।
इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि सुबह 9:30 बजे तक जमा कर सकते हैं। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी वाराणसी मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके बाद प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 10 से 13 जुलाई 2026 तक चित्रकूट में आयोजित होगी।
ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को फोटोयुक्त पात्रता प्रमाण-पत्र, प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित आयु प्रमाण-पत्र तथा आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।
