मिर्ज़ापुर
गलत खाते में ट्रांसफर हुए ₹5 हजार साइबर सेल ने लौटाए
मीरजापुर कोतवाली शहर साइबर सेल की कार्रवाई, पीड़ित को मिली राहत
मीरजापुर। गलत यूपीआई (UPI) ट्रांजैक्शन के कारण दूसरे खाते में भेजी गई ₹5,000 की धनराशि को मीरजापुर कोतवाली शहर की साइबर सेल टीम ने सफल कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में वापस करा दिया।
एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई थी शिकायत
कोतवाली शहर क्षेत्र के घंटाघर निवासी महताब हुसैन ने बताया कि उनसे गलती से ₹5,000 दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए थे। इसके बाद उन्होंने एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के साथ ही कोतवाली शहर में साइबर शिकायत भी की थी।
शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की और संबंधित बैंक एवं तकनीकी प्रक्रिया के माध्यम से धनराशि वापस कराने की कार्रवाई की।
साइबर सेल के प्रयास से खाते में वापस आए रुपये
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में कोतवाली शहर साइबर सेल ने जांच के दौरान पीड़ित के ₹5,000 उसके बैंक खाते में वापस करा दिए।
धनराशि वापस मिलने पर महताब हुसैन ने साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की सराहना की।
साइबर अपराध से बचाव के लिए किया जागरूक
मामले के निस्तारण के बाद साइबर सेल ने पीड़ित को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन तथा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।
साइबर सेल टीम
- थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक दयाशंकर ओझा
- महिला कांस्टेबल पारुल श्रीवास्तव
