Connect with us

मिर्ज़ापुर

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सदर तहसील अध्यक्ष बने अभय प्रताप सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

भरपुरा पड़री निवासी युवा नेता को मिली जिम्मेदारी, पदाधिकारियों ने किया स्वागत

मिर्जापुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संगठन विस्तार अभियान के तहत भरपुरा पड़री निवासी युवा नेता अभय प्रताप सिंह को सदर तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी प्रदान की।

नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष का पदाधिकारियों ने प्रमाण पत्र देकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान संगठन की ओर से उम्मीद जताई गई कि अभय प्रताप सिंह मानव सेवा, समाज सेवा, महिला उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

संगठन विस्तार को मिलेगी मजबूती

जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने कहा कि नए पदाधिकारियों के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा समाज के हितों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सकेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि अभय प्रताप सिंह संगठन के विस्तार और जनहित के कार्यों में सक्रिय सहयोग देंगे।

Advertisement

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

मनोनयन कार्यक्रम में अभिषेक सिंह धवल, दिलीप सिंह गहरवार, शिवम सिंह, इंस्पेक्टर सिंह, धीरज सिंह, शाश्वत सिंह, डॉ. अवनीश सिंह गहरवार, अतुल सिंह, पंचम सिंह, युवराज सिंह, हेमंत** सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page