Connect with us

गोरखपुर

सरयू नदी में पलटी मोटर बोट, लाइफ जैकेट से टला बड़ा हादसा

Published

on

Loading...
Loading...

पांचों सवार सुरक्षित निकाले गए, घायलों का अस्पताल में चल रहा उपचार

आपदा मित्रों ने चलाया रेस्क्यू अभियान, प्रशासन ने सुरक्षा नियमों के पालन की अपील की

गोरखपुर। बड़हलगंज स्थित मुक्तिपथ घाट पर गुरुवार सुबह सरयू (घाघरा) नदी में एक निजी मोटर बोट पलटने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय बोट पर पांच लोग सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही घाट पर मौजूद नाविकों और आपदा मित्रों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में कुछ लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रशासन ने बताया कि जनपद के संवेदनशील घाटों पर डूबने की घटनाओं की रोकथाम के लिए आपदा मित्रों की तैनाती की गई है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं प्रभारी अधिकारी (आपदा) के निर्देशन में यह व्यवस्था संचालित की जा रही है।

Advertisement

मुक्तिपथ घाट पर तैनात आपदा मित्रों ने बताया कि यात्रियों को लगातार लाइफ जैकेट पहनने के लिए जागरूक किया जाता है। साथ ही सभी मोटर बोट चालकों को प्रत्येक यात्री को लाइफ जैकेट पहनाना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन के अनुसार मोटर बोट संचालकों को निशुल्क लाइफ जैकेट उपलब्ध कराई गई हैं। अधिकारियों ने आमजन से नदी में यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने और सतर्क रहने की अपील की है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page