भदोही
16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा
Loading...
Loading...
श्री मंगलम् सेवा समिति के तत्वावधान तैयारी शुरु
भदोही | भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा जी की भव्य रथ यात्रा आगामी 16 जुलाई 2026, गुरुवार को सायं 6 बजे गोपीगंज में निकाली जाएगी। श्री मंगलम् सेवा समिति के तत्वावधान में यह विशाल शोभा यात्रा वृंदावन वाटिका (खटाई नेता का बगीचा), फूलबाग, ज्ञानपुर रोड से बड़े ही साज-धज के साथ निकाली जाएगी।
Loading...
आयोजकों ने सभी भक्तों से रथ यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होने के लिए क्षेत्र में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। यात्रा मार्ग पर भजन-कीर्तन और जय जगन्नाथ के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहेगा।
समिति ने बताया कि रथ यात्रा की सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सुरक्षा व व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
Continue Reading
