Uncategorized
भदोही में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पखवाड़े के तहत आयोजन
चित्रांगन मैरेज लॉन में जुटे वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता
राष्ट्रवाद और संगठन मजबूती पर दिया गया जोर
ज्ञानपुर, (भदोही)। भारतीय जनता पार्टी जनपद भदोही द्वारा चित्रांगन मैरेज लॉन, पटेल नगर, ज्ञानपुर में “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा” के अंतर्गत कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए नीलकंठ तिवारी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं वाराणसी विधायक नीलकंठ तिवारी रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने की। संचालन वरिष्ठ नेता नागेंद्र सिंह ने किया।
मंच पर औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, पूर्व विधायक भदोही रविंद्र त्रिपाठी, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, संतोष पांडे एवं हौसला प्रसाद पाठक सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

नीलकंठ तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने “एक देश में दो विधान, दो प्रधान” के विरोध में बलिदान दिया था। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रवाद की प्रेरणा लेकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने का संदेश
जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि भाजपा का आधार उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के संकल्प को पूरा करने के लिए हर बूथ को मजबूत करना होगा और 2027 के चुनाव में पार्टी को मजबूत स्थिति में लाने के लिए अभी से तैयारी करनी होगी।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी
कार्यक्रम में जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और पार्टी की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
