Connect with us

वाराणसी

पिंडरा की दो ग्राम पंचायतों में वीबी जी राम जी कार्यक्रम का शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

कार्य दिवस बढ़ाकर 125, मजदूरी 300 रुपये किए जाने की जानकारी दी गई

पिंडरा। ग्रामीण एवं अवसंरचनात्मक विकास को गति देने के उद्देश्य से जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित वीबी जी राम जी कार्यक्रम का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। पिंडरा विकास खंड के ग्राम सभा गंगापुर और नेवादा में आयोजित बैठकों में योजना की जानकारी दी गई।

Loading...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त (श्रम रोजगार) अनुराग राय ने बताया कि योजना के तहत कार्य दिवस को 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है तथा कुशल श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाकर 300 रुपये निर्धारित की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना में कुल 318 प्रकार के कार्य शामिल किए गए हैं।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह, संयुक्त खंड विकास अधिकारी राकेश त्रिपाठी, संयुक्त विकास अधिकारी (स0) कैलाश यादव, एडीओ सहकारिता प्रियंका मिश्रा तथा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) दिलीप दुबे उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page