Connect with us

वाराणसी

कचहरी परिसर के विकास और विस्तार को लेकर राजस्व बार एसोसिएशन में अहम बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

अधिवक्ताओं ने बहुमंजिला भवन और विस्तार की उठाई मांग

जिलाधिकारी को भेजे गए ज्ञापन पर हुई विस्तृत चर्चा

वाराणसी। कलेक्ट्रेट राजस्व बार एसोसिएशन, वाराणसी द्वारा जिलाधिकारी को कचहरी परिसर के विकास एवं विस्तार को लेकर भेजे गए पत्र के क्रम में राजस्व बार कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक राजस्व बार के संरक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में हुई, जिसमें प्रस्तावित मांगों और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने रखे विचार

बैठक में दी बनारस बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे। इनमें राजेश त्रिवेदी, आशुतोष शुक्ला, आशुतोष सक्सेना, ऋतु रावत, आशीष मिश्रा, सौरभ राव, संजय श्रीवास्तव और हर्ष सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Advertisement

बढ़ती भीड़ को देखते हुए विकास जरूरी

बैठक में सर्वसम्मति से कहा गया कि वर्तमान कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं, वादकारियों और आम नागरिकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसका विस्तार आवश्यक हो गया है।

अधिवक्ताओं ने बहुमंजिला भवनों के निर्माण और आधुनिक सुविधाओं के विकास की मांग करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया।

जनहित और न्यायहित में विकास पर जोर

बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी और राज्य सरकार से अपील की कि ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए, ताकि कचहरी परिसर का समुचित विकास हो सके।

अधिवक्ताओं ने जताई प्रतिबद्धता

बैठक के अंत में अधिवक्ताओं ने यह भी संकल्प लिया कि वे इस जनहित और न्यायहित के मुद्दे पर निरंतर प्रयास और संघर्ष जारी रखेंगे, ताकि परिसर का विस्तार जल्द से जल्द हो सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page