Connect with us

गाजीपुर

कार सवार पर बाइक सवारों ने किया फायरिंग, छह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। वाराणसी गोरखपुर फोरलेन पर थाना क्षेत्र के शादियाबाद सड़क मार्ग के ओवरब्रिज के पास सोमवार देर शाम दो बाइको पर सवार छ: युवकों ने कार सवार के ऊपर फायर कर भाग गये। थाना में कार सवार विनोद कुमार ने 6 लोगों के खिलाफ  प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Loading...

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के आंकुशपुर निवासी  विनोद कुमार ने दी गयी तहरीर में बताया है कि सोमवार के शाम को वह अपनी कार से औड़िहार गाड़ी का हिसाब लेने जा रहे थे। तभी नंदगंज के शादियाबाद सड़क मार्ग के ओवरब्रिज के पास दो बाइक पर सवार 6 युवकों ने कार के आगे आकर रोकवाने लगे। यह देखते ही मैं अपनी गाड़ी को तेज गति से भगाने लगा। तभी पीछे से बाइक पर सवार एक युवक ने फायर किया। वह गोली मेरे पीछे वाले गेट में लगी। फिर मैं गाड़ी को और तेज स्पीड करते हुए वहां से भगा कर अपनी जान बचाई। इसके बाद बाइक सवार वाले दूसरी दिशा में भाग गये । थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने कहा कि तहरीर के आधार पर 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page