Connect with us

गाजीपुर

ग्राम स्तर पर वोटर लिस्ट सत्यापन अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। मनिहारी ब्लॉक विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्णा तिवारी को जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष देवनारायण सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम, चंद्रभान सिंह तथा हरदेव राम की उपस्थिति में सौंपी गई।

इस दौरान बताया गया कि मंडल अध्यक्ष एवं न्याय पंचायत अध्यक्षों के माध्यम से ग्राम अध्यक्षों तक वोटर लिस्ट पहुंचाई जाएगी। ग्राम अध्यक्ष अपने-अपने गांव में सूची का परीक्षण करेंगे और जिन लोगों के नाम छूट गए हैं, उनका नाम जुड़वाने की प्रक्रिया कराई जाएगी। वहीं, यदि किसी गलत व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज है तो उसे कटवाने की कार्रवाई भी कराई जाएगी।

Loading...

नेताओं ने कहा कि इस प्रक्रिया को जल्द शुरू करना आवश्यक है। इसे पहली लड़ाई बताते हुए कहा गया कि इसी के माध्यम से अंतिम लड़ाई फतह होगी, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page