Connect with us

चन्दौली

रक्षाबंधन पर ससुराल आए युवक की ट्रेन से कटकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

पीथापुर गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा

सकलडीहा (चंदौली)। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के पीथापुर गांव के पास शनिवार सुबह पंडित दीनदयाल उपाध्याय-पटना रेल मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान धानापुर थाना क्षेत्र के गुरेहु गांव निवासी मुकेश राजभर के रूप में हुई है।

रक्षाबंधन पर पत्नी के साथ आया था ससुराल

जानकारी के अनुसार, मुकेश की वर्ष 2018 में शादी हुई थी। इस बार रक्षाबंधन के अवसर पर वह अपनी पत्नी अनिता के साथ ससुराल पीथापुर आया था। शुक्रवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद सभी लोग सोने चले गए।

भोर में घर से निकला, ट्रेन की चपेट में आया

बताया जा रहा है कि शनिवार भोर में मुकेश शौच या टहलने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान डाउन लाइन पर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नई बाजार चौकी प्रभारी जनक सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला ट्रेन की चपेट में आने से हुई दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Advertisement

एक साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

मुकेश का एक वर्षीय बेटा है। रक्षाबंधन के त्योहार पर हुई इस दर्दनाक घटना से पत्नी अनिता समेत मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। त्योहार की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page