Connect with us

गाजीपुर

टूटी रेलिंग बनी हादसे की वजह, बालू लदा ट्रेलर गड्ढे में पलटा

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर) जयदेश। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर भांवरकोल चट्टी के पश्चिमी छोर स्थित मुमताज कटरा के सामने बुधवार तड़के करीब तीन बजे बिहार से गोरखपुर जा रहा बालू लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। संयोग अच्छा रहा कि ट्रेलर का केवल बालू लदा डाला ही पलटा, जबकि इंजन वाला हिस्सा नीचे जाने के बावजूद सीधा ही रहा। इससे चालक और खलासी बाल-बाल बच गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जल निकासी के लिए बनी पुलिया के ऊपर दक्षिण दिशा की ओर ईंट से निर्मित रेलिंग काफी समय से टूटी पड़ी है। लोगों का कहना है कि यदि रेलिंग सही स्थिति में होती तो संभवतः हादसा टल सकता था। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-31 की देखरेख में उदासीनता बरती जा रही है। क्षतिग्रस्त पटरियां, टूटी पुलिया रेलिंग और सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम और दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई बार वाहन सड़क से उतरकर गड्ढों में चले जाते हैं।

फखनपुरा हैदरिया से मिर्जाबाद नहर पुलिया तक कई स्थानों पर जल निकासी के लिए बनी पुलियों की रेलिंग क्षतिग्रस्त पड़ी है, जबकि हाईवे किनारे की पटरियां भी कई जगह लगभग समाप्त हो चुकी हैं।

पीयूष कुमार राय, नंदलाल सिंह यादव, छोटू चौरसिया, राजेश राय, मोनू राय तथा रविकांत उपाध्याय समेत अन्य लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के किनारे क्षतिग्रस्त पटरियों और पुलियों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page