गोरखपुर
नशे में धुत बेटे ने पिता के सीने में घोंपा चाकू
Loading...
Loading...
गोरखपुर। जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेन्दुआखुर्द में एक युवक ने नशे की हालत में पिता पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में घायल पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, तेन्दुआखुर्द निवासी रामानन्द गुप्ता सोमवार देर रात अपने घर पर थे। इसी दौरान उनका 26 वर्षीय पुत्र संगम नशे की हालत में परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट करने लगा। पिता ने शांत रहने के लिए कहा तो संगम ने चाकू से पिता के सीने पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
Loading...
परिजन घायल रामानन्द गुप्ता को पीएचसी ब्रह्मपुर ले गए, जहां से उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपित युवक नशे का आदी है और अक्सर घर में विवाद व मारपीट करता रहता है।
Continue Reading
