Connect with us

गाजीपुर

कासिमाबाद पुलिस ने 25-25 हजार के तीन इनामी आरोपियों को पकड़ा

Published

on

Loading...
Loading...

बहादुरगंज में दुकानदार पर फायरिंग और धमकी देने के मामले में दो गिरफ्तार, एक बाल अपचारी अभिरक्षा में

गाजीपुर, 24 अगस्त 2026। थाना कासिमाबाद पुलिस ने दुकानदार पर जानलेवा हमला करने और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करने के मामले में 25-25 हजार रुपये के तीन इनामी आरोपियों को गिरफ्तार/अभिरक्षा में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में दो युवक और एक 17 वर्षीय बाल अपचारी शामिल है।

दुकान पर बैठे युवक पर की थी फायरिंग

पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को कस्बा बहादुरगंज निवासी सुमित शर्मा अपनी दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि अभियुक्तों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद दोबारा फायरिंग कर दहशत फैलाने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

इस संबंध में थाना कासिमाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 326/2026 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना में शामिल आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

Advertisement

ईदगाह बहादुरगंज के पास हुई गिरफ्तारी

वांछित और इनामी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 24 अगस्त को ईदगाह बहादुरगंज के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार/अभिरक्षा में लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में अतुल कुमार (20 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 1, कस्बा बहादुरगंज, थाना कासिमाबाद तथा कृष्णा साहनी (25 वर्ष), निवासी सरवां रणवीरपुर, थाना सरायलखंसी, जनपद मऊ शामिल हैं। वहीं मामले में एक 17 वर्षीय बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

आरोपियों के खिलाफ अन्य मामले भी दर्ज

पुलिस के अनुसार, अतुल कुमार के खिलाफ कासिमाबाद थाने में दर्ज मुकदमे में कार्रवाई की जा रही है। वहीं कृष्णा साहनी के खिलाफ मऊ जिले के घोसी और सरायलखंसी थानों में भी पूर्व में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाने लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि बाल अपचारी के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी की कार्रवाई चौकी प्रभारी बहादुरगंज उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे और उनकी टीम ने की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page