Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर में छात्रवृत्ति आवेदन की समय-सारिणी जारी, नवीनीकरण के लिए 25 अगस्त तक मौका

Published

on

Loading...
Loading...

कक्षा 9 से 12 तक के एससी, एसटी, सामान्य, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राएं कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

गाजीपुर, 24 अगस्त 2026। वित्तीय वर्ष एवं शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। इसके तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नवीनीकरण के लिए 25 अगस्त अंतिम तिथि

पूर्वदशम योजना के अंतर्गत कक्षा 9 और 10 तथा दशमोत्तर योजना के अंतर्गत कक्षा 11 और 12 के नवीनीकरण वाले छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से 25 अगस्त 2026 तक निर्धारित की गई है।

वहीं, नए छात्र-छात्राएं 11 अगस्त 2026 से 21 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विद्यालयों को सत्यापन और अग्रसारण की जिम्मेदारी

छात्रों द्वारा किए गए नवीनीकरण आवेदनों का विद्यालय स्तर पर ऑनलाइन सत्यापन और अग्रसारण 11 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। वहीं नए आवेदनों का सत्यापन एवं अग्रसारण 13 अगस्त से 15 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित किया गया है।

Advertisement

समय से प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया है कि छात्रवृत्ति से संबंधित सभी प्रक्रियात्मक कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी कराई जाए।

इच्छुक छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि तक उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page