Connect with us

वाराणसी

श्रेया हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

Published

on

Loading...
Loading...

राजातालाब पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई, एक साथी बाइक से फरार

संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में आरोपी को दबोचा

राजातालाब, (वाराणसी)। श्रेया हत्याकांड में शामिल आरोपी पुनीत मिश्रा निवासी मऊ को राजातालाब पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।

आरोपी के पास से असलहा और कारतूस बरामद

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में घायल पुनीत मिश्रा के पास से 315 बोर का असलहा, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस बरामद हथियारों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे जांच कर रही है।

स्पलेंडर बाइक सवार साथी पुलिस को चकमा देकर फरार

कार्रवाई के दौरान स्पलेंडर बाइक पर सवार एक अन्य अपराधी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Advertisement

हत्या के लिए साथियों को लाखों रुपये का लालच देने का आरोप

जानकारी के अनुसार एमएससी छात्रा श्रेया की हत्या के मामले में आरोपी पुनीत मिश्रा ने वारदात को अंजाम देने के लिए अपने साथ शामिल अन्य लोगों को लाखों रुपये देने का लालच दिया था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि हत्या की साजिश में कौन-कौन लोग शामिल थे।

अन्य आरोपियों की भूमिका की भी होगी जांच

पुलिस अब फरार अपराधी की गिरफ्तारी के प्रयास के साथ ही हत्या की वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की गहन जांच कर रही है। साथ ही पुनीत मिश्रा द्वारा कथित तौर पर दिए गए रुपये के लालच और वारदात की पूरी साजिश से जुड़े तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page