गोरखपुर
इनामियां वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर। संगाठित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना तिवारीपुर के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 280/2025 धारा 2(ख) उपधारा (1)(xvii)/3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द और समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से संबंधित 10,000 रुपये का इनामियां अभियुक्त जुल्फिकार आलम उर्फ जुल्फकार पुत्र सुकुरुल्लाह निवासी कर्बला टोला, लक्ष्मीपुर थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर अनुचित, दुनियावी, आर्थिक भौतिक व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से सामूहिक रुप से गोतस्करी जैसी जघन्य अपराध कारित किया जाता हैं। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
