बड़ी खबरें
अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस
लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav के भाई और भाजपा नेता Aparna Yadav के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
प्रतीक यादव, पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। उन्होंने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से शिक्षा प्राप्त की थी। देश के चर्चित राजनीतिक परिवार से संबंध होने के बावजूद प्रतीक सक्रिय राजनीति से दूर रहे और उन्होंने अपने व्यवसायिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित किया।
लखनऊ में वह ‘द फिटनेस प्लानेट’ नाम से जिम संचालित करते थे। इसके अलावा वह ‘जीव आश्रय’ संस्था के माध्यम से स्ट्रीट डॉग्स के इलाज, देखभाल, भोजन और रेस्क्यू का कार्य भी करते थे। सामाजिक कार्यों और फिटनेस क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी।
प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कई नेताओं और करीबी लोगों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।
