Connect with us

वाराणसी

जबरन नींव खोदने से रोकने पर मारपीट, केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के ग्रामसभा चिलवा के गड़ेड़पुरा में जबरदस्ती नींव खोदने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर गोला थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामसभा चिलवा के गड़ेड़पुरा निवासी भभूति पाल पुत्र स्व. मोलई पाल ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 11 मई की सुबह करीब 7 बजे पट्टीदार रामानंद पुत्र संतु पाल, अनिल, अवनीश एवं मनीष पुत्रगण रामानंद उसकी जमीन में जबरदस्ती नींव खोदकर दीवार बनवा रहे थे।

प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर आरोपित लाठी, डंडा और रॉड लेकर मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंची प्रार्थी की पत्नी गुड्डी पाल को भी आरोपितों ने पीट दिया तथा भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।

इस मामले में गोला थाने में उपरोक्त सभी आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 व 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page