Connect with us

गोरखपुर

सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने मुख्य अधिशासी अभियंता के खिलाफ किया प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड बलरामपुर के कार्यालय कक्ष में स्वयं उनके एवं इस खंड के दो सहायक अभियंताओं की उपस्थिति में खंड में पदस्थापित अरुण कुमार जूनियर इंजीनियर पर विभाग के दबंग कर्मियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया, जिसे तत्काल गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु विभाग के उच्च अधिकारियों से अनुरोध किया गया।

विभागीय अधिकारियों के कान पर जूं न रेंगते हुए देखकर संघ द्वारा तत्काल संघर्ष कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया गया। आज 13 दिन बीत जाने के उपरांत भी न केवल आरोपी निडर होकर घूम रहे हैं, बल्कि पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। विभागीय उच्च अधिकारियों द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है। इसके विरोध में विपक्ष होकर संघ द्वारा 4 मई से संगठन के मुख्य अभियंता गंडक विकास सिंह के कार्यालय के समक्ष संघर्ष एवं धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है।

Loading...

आज चौथे दिन गेट पर ताला बंद कर दिया गया है। मुख्य अभियंता गंडक अपने पिता की बीमारी का बहाना बनाकर अपने अधीनस्थ अधीक्षण अभियंताओं के द्वारा संघर्ष को गुमराह कर रहे हैं और सार्थक वार्ता नहीं कर रहे हैं। इंजीनियर रवि यादव ने बताया कि हम प्रदर्शन के माध्यम से मांग करते हैं, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की सरकार में गृह जनपद में गंभीर मामले में हिलाहवाली, लीपा-पोती किया जा रहा है।

इसके विरोध में आज हम सभी इंजीनियर बंधु धरने पर बैठे हुए हैं। हमारी मांग है कि तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और उन पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। मुख्य अभियंता को निलंबित किया जाए, नहीं तो कार्यालय में इसी तरह संघर्ष जारी रहेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page