Connect with us

गोरखपुर

अंशु कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में साइबर क्राइम से बचाव की दी गई जानकारी

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला उपनगर स्थित अंशु कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एसआई राम मुकुंद व कांस्टेबल अविनाश सोनकर ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के विभिन्न उपाय बताए।

एसआई मुकुंद कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में लोगों को अनजान कॉल, लिंक और मैसेज से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि किसी भी परिस्थिति में अपने बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी या पासवर्ड की जानकारी किसी के साथ साझा न करें। सोशल मीडिया का उपयोग करते समय भी गोपनीयता का विशेष ध्यान रखें।

Loading...

कांस्टेबल अविनाश सोनकर ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें और नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने मजबूत पासवर्ड रखने और समय-समय पर बदलने की सलाह भी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे, जिनका पुलिसकर्मियों ने सरल भाषा में जवाब दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page