Connect with us

गोरखपुर

विश्व हास्य दिवस पर हंसी के रंग में रंगा गोरखपुर – ओम फिटनेस योग संस्थान की अनूठी पहल

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। विश्व हास्य दिवस के अवसर पर ओम फिटनेस योग संस्थान द्वारा संचालित नियमित योग कक्षाओं में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न पार्कों में आयोजित इन कक्षाओं में योगाभ्यास के अंतिम कड़ी में सिंहासन, हास्यासन कर साधकों ने हंसते-हंसते खुशियों का इज़हार किया और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान से जुड़े योग प्रशिक्षक योग गुरु योगी धर्मेश्वर जी ने बताया कि हंसी केवल आनंद का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का एक महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में लोग हंसना भूलते जा रहे हैं। सुबह से शाम तक काम की भागदौड़ में परिवारों में भी वह स्वाभाविक हंसी कहीं खोती जा रही है, जिसे पुनः जीवित करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने यह भी बताया कि आज लोग हंसने के लिए बड़े-बड़े मंचों और कार्यक्रमों का सहारा लेते हैं, जबकि वास्तविक हंसी हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा होनी चाहिए। ओम फिटनेस योग संस्थान ने इसी उद्देश्य के साथ ब्रह्म मुहूर्त से ही लोगों को योग के साथ-साथ हास्य योग के माध्यम से जोड़ने का अभियान चलाया है।

विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित हंसने से शरीर में सकारात्मक हार्मोन जैसे डोपामिन का स्तर बेहतर होता है, जिससे तनाव कम होता है और व्यक्ति मानसिक रूप से अधिक सशक्त बनता है। इससे उच्च रक्तचाप, शुगर और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है। संस्थान पिछले 8 वर्षों से गोरखपुर सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों में योग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवन और सर्वांगीण विकास की ओर प्रेरित कर रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी साधकों ने हंसी और योग के इस अनूठे संगम का आनंद लिया और नियमित रूप से जुड़कर स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला महिला निरीक्षक प्रभारी श्वेता साहनी, शोभा पांडे,  रंजना गौड़, शीला पाल, आरिफ समानी, मुकेश साहनी, सरिता, प्रतिमा,  संगीता, मीना , मुखिया, ममता, सूर्यमणि, नीलम, निर्मला, ऊषा इत्यादि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page