Connect with us

गाजीपुर

वैश्य स्वाभिमान सम्मेलन में एकजुटता और संगठन पर जोर

Published

on

Loading...
Loading...

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) जयदेश। नगर स्थित यूसुफपुर रेलवे स्टेशन रोड सभागार में राष्ट्रीय वैश्य स्वाभिमान संघ के तत्वावधान में वैश्य स्वाभिमान सम्मेलन व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर संगठन के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष दिलीप गुप्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनन गुप्ता अर्षित ने शपथ दिलाकर प्रमाणपत्र प्रदान किया। अतिथियों का माल्यार्पण के पश्चात अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि मनन गुप्ता अर्षित ने कहा कि वैश्य  समाज का काफी स्वर्णिम इतिहास रहा है। पूर्व में हमारे समाज के राजा समुद्र गुप्त के शासन को स्वर्णकाल कहा गया है। जिन्होंने कभी युद्ध नहीं हारा। वैश्य समाज को अपने स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं करना चाहिए। अगर समाज में चट्टी चौराहे पर आपके समाज के किसी व्यक्ति की बुराई करे तो आप उसका तुरंत प्रतिकार करें। हमारे समाज के पास धन की कोई कमी नहीं है, बस जरूरत है कि आप सभी लोग संगठित होकर एकजुट हो। जब हम एकजुट होंगे तभी हमें राजनीतिक मजबूती मिलेगी। जब समाज राजनीतिक रूप से मजबूत होगा तभी राजनीतिक भागीदारी मिलेगी। छह माह के अंदर ही एक राष्ट्रीय स्तर पर पदयात्रा निकाली जाएगी जिसमें आप सबके सहयोग से समाज की मजबूती को दर्शाने का कार्य किया जाएगा।

Loading...

कार्यक्रम में सुभाष गुप्ता, लक्ष्मन गुप्ता, कन्हैयालाल गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजेश गुप्ता, मनीष कुमार गुप्ता, विशुनदयाल गुप्ता, भोला गुप्ता, रमेश गुप्ता, शिवानंद गुप्ता, सदानंद गुप्ता, विनोद गुप्ता आदि शामिल रहे। अध्यक्षता अनूप दास, संचालन जैनेश पंकज व आभार जिलाध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने ज्ञापित किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page