Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य मेले में उमड़ी भीड़

Published

on

Loading...
Loading...

योग से लेकर आयुर्वेद तक, एक ही मंच पर मिल रही बहुपद्धति स्वास्थ्य सेवाएं

गोरखपुर। ओम फिटनेस योग संस्थान एवं सेवा साथी फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य मेले में आज 120 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में नागरिकों की बढ़ती सहभागिता यह दर्शाती है कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तेजी से बढ़ रही है।

यह स्वास्थ्य मेला विंध्यवासिनी पार्क मोहद्दीपुर में प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से संचालित हो रहा है तथा अभी दो दिनों तक और चलेगा। आयोजक टीम ने गोरखपुर के समस्त नागरिकों, मीडिया बंधुओं, सरकारी कर्मचारियों, रक्तवीरों एवं जागरूक जनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस जनकल्याणकारी पहल का लाभ उठाएं।

विशेष बात यह है कि जहां इसी प्रकार की चिकित्सा सेवाएं अन्य संस्थानों में हजारों रुपये प्रतिदिन की लागत पर उपलब्ध होती हैं लोग आयुर्वेद के नाम पर 6000 से 15000 एक दिन ट्रीटमेंट करके ले ले रहे, वहीं इस मेले में तीन दिनों तक सभी सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं।

Advertisement

स्वास्थ्य मेले में योग चिकित्सा, आहार चिकित्सा, पंचकर्म चिकित्सा, आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा (नेचुरोपैथी), एलोपैथी एवं होम्योपैथी जैसी विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से लोगों को समग्र स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है।

योगी धर्मेश्वर ने संदेश दिया कि “स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज की नींव है।” उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे स्वयं भी लाभ उठाएं और अपने परिजनों एवं परिचितों को भी इस पुनीत कार्य से जोड़ें। आइए स्वास्थ्य पाए, जागरूक बनें और समाज को स्वस्थ बनाने में अपना योगदान दें।

उक्त कार्यक्रम राजकीय उद्यान विभाग मोहद्दीपुर के अधीक्षक  पारसनाथ के दिशा निर्देशन में संचालित हो रहा है और जय अम्बे ज्वैलर्स रितेश आर एन शेयर सुनील मोहन गुप्ता के व सेवा साथियों के सहयोग से ये सेवा कार्य परिपूर्ण हो रहा।

इस अवसर पर जिला महिला निरीक्षक प्रभारी श्वेता साहनी, तरुणा चेतनानी, शीला पॉल, सरिता यादव, रंजना गौड़, अदिति, शोभा पांडे, लुसी मौर्या, आरिफ समानी, संत, ध्यान अंजन रौनियार, परी, ओम, शाकिर, लक्ष्मण, छोटू, अश्वनी आदि सभी सहयोगियों ने सेवा कार्य में हाथ बढ़ाया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page