Connect with us

गोरखपुर

मंदिर के दानपात्र से चोरी करने वाला गिरफ्तार, नकदी बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। थाना गोरखनाथ पुलिस ने मंदिर के दानपात्र से चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नकदी भी बरामद कर ली है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा जनपद में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त प्रगीत पुत्र ब्रिज बहादुर, निवासी गढ़वा गांव, वार्ड नंबर 3, जिला डांग (नेपाल) है। उसके पास से 12,715 रुपये बरामद किए गए हैं, जो मंदिर के दानपात्र से चोरी किए गए थे।

घटना 01 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है, जब आरोपी ने एक मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली थी। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर थाना गोरखनाथ में मुकदमा संख्या 132/2026 धारा 305(d) के तहत मामला दर्ज किया गया, जबकि बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) भी बढ़ाई गई।

गिरफ्तारी की कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक हैदर अली खाँ अपनी टीम के साथ संदिग्धों की तलाश में जुटे थे। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया और उसके पास से चोरी की रकम बरामद कर ली।

Advertisement

इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक हैदर अली खाँ, कांस्टेबल वीरेन्द्र यादव और कांस्टेबल रितेश सरोज की अहम भूमिका रही।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता का संदेश गया है और मंदिरों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page