Connect with us

गोरखपुर

जन्मदिन पर लगेगा निःशुल्क तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। ओम फिटनेस योग संस्थान एवं सेवा साधु फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित योग सेवा कार्य विगत 8 वर्षों से निरंतर जनकल्याण के लिए समर्पित है। इसी क्रम में इस वर्ष भी योगी धर्मेश्वर जी अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में गोरखपुर के समस्त जनमानस के स्वास्थ्य कल्याण हेतु निःशुल्क तीन दिवसीय स्वास्थ्य मेला आयोजित कर रहे हैं। यह स्वास्थ्य शिविर 6 से 8 अप्रैल तक विंध्यवासिनी पार्क, राजकीय उद्यान विभाग, मोहद्दीपुर (योग भवन) में आयोजित होगा,

जिसका समय प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से निर्धारित किया गया है। शिविर में आने वाले रोगियों का उपचार योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर, एक्यूपंक्चर, कपिंग तथा अन्य वैकल्पिक पद्धतियों के माध्यम से किया जाएगा।साथ ही, विशेषज्ञों द्वारा मरीजों को उनकी समस्या के अनुसार गुणवत्तापूर्ण डाइट चार्ट एवं जीवनशैली संबंधी परामर्श भी प्रदान किया जाएगा।

Loading...

आयोजकों ने गोरखपुर के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं और स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम बढ़ाएं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page