Connect with us

वाराणसी

शिवपुर में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा क्षेत्र

Published

on

Loading...
Loading...

शिवपुर क्षेत्र में रामनवमी का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गिलट बाजार से विश्व हिंदू महासंघ द्वारा एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और डीजे की धुन पर गूंजते जय श्रीराम के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया। झांकी में भगवान राम और शंकर के बाल स्वरूप ने विशेष आकर्षण पैदा किया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

कार्यक्रम में चंदन तिवारी, राकेश सिंह, कमलेश केशरी, बलराम कनौजिया, ब्रह्म सिंह, केशव सिंह, राहुल गुप्ता, संतोष सिंह सहित सैकड़ों रामभक्त मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page