Connect with us

वाराणसी

नशे के लिए पैसे न मिलने पर बेटे ने की मां की हत्या

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नशे के लिए रुपये न मिलने पर एक बेटे ने अपनी ही मां की निर्मम हत्या कर दी। आरोपित ने ईंट और लोहे की सरिया से मां के सिर पर लगातार वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उसका व्यवहार इतना भयावह था कि मौके पर पहुंचे लोग सहम गए।

भुल्लनपुर इलाके में पंचायत भवन के पास रहने वाली 65 वर्षीय शीला देवी अपने चार बेटों के साथ तीन कमरों के मकान में रहती थीं। उनके तीन बेटे रामबाबू, दिनेश और बहादुर विवाहित हैं और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि सबसे छोटा बेटा घनश्याम अविवाहित है और नशे का आदी बताया जाता है। उसकी आदतों के कारण भाई उससे अलग रहते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते शीला देवी घर-घर जाकर बर्तन साफ कर गुजर-बसर करती थीं।

सोमवार की शाम काम से लौटने के बाद घनश्याम ने मां से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। पहले तो उसने कुछ पैसे दिए, लेकिन अधिक रुपये मांगने पर उसने इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक रूप ले गई। गुस्से में आकर घनश्याम ने घर में मौजूद ईंट और लोहे की सरिया से मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

Advertisement

हमले के दौरान शीला देवी दर्द से चीखती रहीं, लेकिन आरोपित नहीं रुका और लगातार वार करता रहा। चोटें इतनी गंभीर थीं कि उनका सिर बुरी तरह कुचल गया और आंखें बाहर निकल आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने भयावह दृश्य देखा, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित घनश्याम को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page