Connect with us

वाराणसी

हाजी ओकास अंसारी ने जलालीपुरा वार्ड में क्षतिग्रस्त सड़क की कराई पैचिंग

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चैत्र नवरात्र पर्व के मद्देनजर जलालीपुरा वार्ड स्थित शैलपुत्री मंदिर मार्ग की जर्जर सड़क की मरम्मत कराई गई है। जानकारी के अनुसार, नवरात्र के दौरान शैलपुत्री मंदिर में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जिसके कारण मार्ग का सुचारु होना आवश्यक था। सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।

हाजी ओकास अंसारी, पूर्व पार्षद, वर्तमान पार्षद पति एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस, 388 वाराणसी शहर उत्तरी विधानसभा ने नगर निगम से प्रयास कर इस समस्या के समाधान के लिए पहल की। उनके प्रयास से बीती रात मौके पर उपस्थित रहकर सड़क की पैचिंग का कार्य कराया गया, ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस कार्य के लिए नगर निगम वाराणसी के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। मौके पर कार्य कराते हुए हाजी ओकास अंसारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page