Connect with us

गोरखपुर

बाइक के टक्कर से वृद्ध घायल, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र में सड़क मार्ग से पैदल जा रहा वृद्ध व्यक्ति को बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया  जिससे वृद्ध बुरी तरह घायल हो गया। घायल  व्यक्ति का उपचार  बड़हलगंज स्थित निजी अस्पताल में चल रहा  है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्राप्त विवरण के अनुसार गोला थाना क्षेत्र के ग्राम फतेपुर निवासी अजीत यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते 23 फरवरी की शाम लगभग 5 बजे उनके पिता रामहित यादव सड़क मार्ग से पैदल जा रहे थे। उसी दौरान रोहित उर्फ गब्बर यादव पुत्र स्व. अजय उर्फ झिनक यादव, निवासी वाड़ी तरया थाना गोला, ने पल्सर बाइक से पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। परिजनों के अनुसार हादसे में रामहित यादव के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनका सिर फट गया। आनन-फानन में उन्हें बड़हलगंज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका ऑपरेशन किया गया है और वे अभी भी कोमा में बताए जा रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने इलाज में व्यस्तता के कारण तहरीर देने में विलंब होने की बात कही है।

Loading...

थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 281, 125(ए) व 125(बी) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page