Connect with us

गोरखपुर

एसआईआर के कार्य में बीएलओ द्वारा की जा रही है लापरवाही : विनय शंकर तिवारी

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। विधानसभा क्षेत्र चिल्लूपार के स पा अध्यक्ष अमरजीत यादव ने तहसील गोला में उपजिलाधिकारी/उप निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर एसआईआर (मतदाता सूची पुनरीक्षण) प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र के कई बूथों पर कार्य सही ढंग से नहीं हो रहा, जिससे एसआईआर प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और आम मतदाता परेशान हैं।

अमरजीत यादव ने आरोप लगाया कि बूथ संख्या 42, 43 व 44 पर बड़ी संख्या में फर्जी हस्ताक्षर कर फार्म भरने की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने ऐसे मामलों की जांच कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की, ताकि प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से पूरी हो सके। इसके अलावा ज्ञापन में यह भी कहा गया कि कुछ स्थानों पर मतदाताओं के नाम काटने की साजिश के तहत सत्यापन कार्य ठीक से नहीं किया जा रहा, जिससे वास्तविक मतदाताओं का नाम सूची से हटने का खतरा है।

साथ ही बूथ संख्या 254 पर नामांकन/सत्यापन कार्य में लापरवाही का भी उल्लेख किया गया है। अमरजीत यादव ने प्रशासन से मांग की कि जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए एसआईआर प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाए, ताकि मतदाताओं का विश्वास बना रहे। वहीं इस दौरान उपस्थित पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने आरोप लगाया कि एसआईआर के माध्यम से विशेष वर्ग के मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कई बूथों पर बीएलओ सक्रिय रूप से कार्य नहीं कर रहे हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया संदिग्ध बन चुकी है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की।

इस दौरान मिर्ज़ा कादिर बेग, अखिलेश यादव, सलीम शेख, राहुल यादव, बृजेश यादव, शिवशंकर यादव, नन्दलाल यादव, नरसिंह यादव, राजेश कुमार भारती, शिवम यादव, भोला नाथ यादव आदि सैकड़ों की संख्या सपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page