Connect with us

गोरखपुर

मायके से ससुराल जा रही महिला बनी टप्पेबाजों का शिकार, डेढ़ लाख के गहने छीनकर बदमाश फरार

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला क्षेत्र में टप्पेबाजों ने एक बार फिर दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। मायके से ससुराल जा रही एक महिला को गोपालपुर कस्बे से आगे बीसरा पेट्रोल पंप के निकट निशाना बनाते हुए बदमाशों ने करीब डेढ़ लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता इंदु देवी, पुत्री फूलचंद, गोला थाना अंतर्गत झरकटा गांव की निवासीनी हैं। उनका मायका झरकटा गांव में है, जबकि ससुराल गगहा थाना क्षेत्र के सकरी के पास स्थित है। बताया जाता है कि इंदु देवी चार दिन पहले अपने ससुराल से मायके आई थीं और गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे वह झरकटा से सकरी (गगहा) के लिए निकली थीं।

Loading...

सूत्रों के मुताबिक जैसे ही वह गोपालपुर कस्बे से आगे बीसरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचीं, पहले से घात लगाए टप्पेबाजों ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। झांसा देकर अथवा धक्का-मुक्की के दौरान बदमाशों ने उनके गले से करीब एक लाख रुपये मूल्य का मंगलसूत्र, लगभग 40 हजार रुपये की कान की बाली और करीब 12 हजार रुपये की नाक की कील छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली गोला के एसएचओ तथा क्षेत्राधिकारी गोला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और संदिग्ध टप्पेबाजों की तलाश में दबिश दी जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page