Connect with us

वाराणसी

पति ने पत्नी और साली पर लगाया गंभीर आरोप, थाने में दी तहरीर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को पारिवारिक विवाद का मामला थाने पहुंच गया। तीन बच्चों की मां और उसकी बहन पर पति ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार, पति मुंबई में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उसका आरोप है कि उसकी मां ने फोन पर सूचना दी कि उसकी पत्नी और साली घर में दो गैर पुरुषों को बुलाकर अंदर गई हैं। इस बात को लेकर जब उसने पत्नी से फोन पर विरोध जताया तो पत्नी ने उसे जान से मरवाने की धमकी दी।

आरोप है कि सूचना मिलने पर पति दूसरे प्रदेश से घर लौटा और गुरुवार को अपनी मां व तीन बच्चों के साथ थाने पहुंचकर पत्नी और उसकी बहन के खिलाफ तहरीर दी। उसने आरोप लगाया कि दोनों अनैतिक कार्य में लिप्त हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

इस संबंध में मिर्जामुराद थाना के थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page