Connect with us

वाराणसी

प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा परियोजना से 49 स्टील पाइप चोरी, 20 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जामुराद (वाराणसी)। गेल (इंडिया) लिमिटेड की प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा गैस पाइपलाइन परियोजना से करीब 20 लाख रुपये मूल्य के 49 स्टील पाइप चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। चोरी की यह घटना 29 जनवरी 2026 की सुबह लगभग 8 बजे दिनदहाड़े हुई।

मिर्जामुराद क्षेत्र के मेहंदीगंज गांव स्थित नेशनल हाईवे के किनारे परियोजना कार्य हेतु रखी गई स्टील पाइप उस समय चोरी हो गईं, जब परियोजना की टीम अन्य स्थान पर कार्य कर रही थी। 13 फरवरी को जब गेल की टीम साइट पर लौटी तो वहां रखे 49 स्टील पाइप गायब मिले। इसके बाद प्रोजेक्ट मैनेजर ने मिर्जामुराद थाने में लिखित तहरीर दी, लेकिन आरोप है कि प्रारंभ में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Loading...

परियोजना टीम ने स्वयं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक ट्रक पर स्टील पाइप लादकर ले जाते हुए दिखाई दिया। इसके बावजूद मुकदमा दर्ज न होने से टीम में नाराजगी बनी रही। टीम का कहना है कि बार-बार अनुरोध करने के बाद भी कार्रवाई में देरी की गई।

बताया गया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। अंततः पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के हस्ताक्षर के बाद मिर्जामुराद पुलिस ने घटना के लगभग 20 दिन बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page