Connect with us

राज्य-राजधानी

मेले में स्नान करते समय युवक की डूबकर मौत

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। जनपद के प्रसिद्ध तामेश्वर नाथ धाम मंदिर परिसर में आयोजित महाशिवरात्रि मेले के दौरान मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की डूबकर मौत हो गई, जिससे मेला परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के पैली खास निवासी 19 वर्षीय विनय पुत्र सोमई मंगलवार दोपहर करीब दो बजे मेला देखने के लिए धाम पहुंचा था। इसी दौरान मंदिर परिसर स्थित पोखरे में स्नान करते समय वह गहराई में चला गया और डूबने लगा। युवक को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर तैनात गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भिजवा दिया। साथ ही अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हादसे के बाद महाशिवरात्रि मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। भारी भीड़ के बीच पोखरे पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम न होने को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाने चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं मेला क्षेत्र और गांव में भी शोक की लहर फैल गई है, जिससे पूरे इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page