Connect with us

चन्दौली

आरोग्य मंदिर शिकारगंज में महिला-बाल स्वास्थ्य पर हुआ मंथन

Published

on

आभा व आयुष्मान कार्ड बनवाने पर जोर, टीकाकरण को लेकर दी गई अहम हिदायतें

चकिया (चंदौली)। शिकारगंज क्षेत्र के आरोग्य मंदिर में मासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। विशेष रूप से आभा कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनवाने पर जोर दिया गया।

बैठक के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) ज्योति वर्मा ने महिलाओं के नियमित टीकाकरण के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने टीकाकरण के दौरान साफ-सफाई का भी ध्यान रखने को कहा। बाल शिशुओं के टीकाकरण के लिए आशा बहुओं को नियमित रूप से कार्य करने पर जोर दिया गया।

वर्मा ने यह भी बताया कि फाइलेरिया की दवा से वंचित रहे लोगों को केंद्र पर आकर दवा खिलाने का कार्य भी आशा बहुएं करेंगी। संक्रमण से बचाव के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया। बैठक में एएनएम हेमलता और चंद्रावती सहित आशा बहुएं गीता, बिंदु, सावित्री, सुमन और शकुंतला आदि मौजूद रहीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page