Connect with us

चन्दौली

तालाब में उतराया मिला युवक का शव

Published

on

Loading...
Loading...

इलिया (चंदौली)। जनपद के इलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर गांव में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के एक तालाब में एक युवक का शव उतराया हुआ मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

मृतक की पहचान बरियारपुर गांव निवासी विनय (32 वर्ष) पुत्र विश्वनाथ के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक विनय बीते 14 जनवरी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने इलिया थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शव मिलने की सूचना पर थाना अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विनय का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page