Connect with us

वाराणसी

आइसक्रीम गोदाम में युवक का शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के टकटकपुर स्थित कैलाशपुरी कॉलोनी में एक आइसक्रीम गोदाम से युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आइसक्रीम कंपनी के मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है और पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक कैलाशपुरी कॉलोनी निवासी सौरभ सोनकर ने अपना खाली प्लॉट ‘नमस्ते इंडिया’ कंपनी को आइसक्रीम गोदाम के रूप में किराए पर दे रखा है। बताया गया कि दीपावली के बाद से गोदाम बंद पड़ा था। गत दोपहर करीब 12 बजे कंपनी का फ्रीज मैकेनिक सोनू गोदाम पहुंचा था। उसने आइसक्रीम ट्राईसाइकिलों की जांच के दौरान गोदाम के अंदर करीब 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा। शव से दुर्गंध आ रही थी और मुंह से खून निकल रहा था।

इसके बाद सोनू ने तत्काल कंपनी के सेल्स एग्जीक्यूटिव मैनेजर विद्यासागर पांडेय और डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर कैंट शिवाकांत मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में शव चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त लगता था और अक्सर इलाके में घूमता रहता था। लोगों ने आशंका जताई कि वह रात के समय गोदाम में घुस गया होगा और अत्यधिक ठंड के कारण उसकी मौत हो गई होगी।

Advertisement

पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और शिनाख्त के लिए प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सटीक कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस किसी आपराधिक पहलू से इनकार करते हुए मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page