गोरखपुर
अडानी ACC सीमेंट को लेकर गोरखपुर में रिटेलर शिखर सम्मेलन आयोजित
अडानी ACC के साथ व्यापार की नई ऊँचाइयों को छूता शिखर सम्मेलन
गोरखपुर। अडानी सीमेंट के सीएंडएफ किसान ट्रेडर्स द्वारा रिटेलरों के लिए एक विशेष शिखर सम्मेलन एवं मीटिंग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गोरखपुर एवं बस्ती मंडल के सभी प्रमुख विक्रेताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य अडानी ACC सीमेंट की गुणवत्ता, बाजार में बढ़ती मांग और भविष्य की व्यावसायिक योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करना रहा।
बैठक के दौरान रिटेलरों ने अपने अनुभव साझा किए और अडानी सीमेंट के साथ व्यापारिक सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। अडानी सीमेंट की ओर से कुमार आकाश एवं फैजान जी की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने कंपनी की नई नीतियों, योजनाओं और रिटेलरों के हित में चलाई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी।
आयोजक किसान ट्रेडर्स ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में अडानी ACC के साथ मिलकर क्षेत्र में व्यापार को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जाएगा। सम्मेलन को रिटेलरों ने अत्यंत सफल और प्रेरणादायक बताया।
