वाराणसी
पूर्व राज्यमंत्री ने सेवापुरी व रोहनिया विधानसभा के प्रभारियों को वितरित की SIR मतदाता सूची
छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़ने का सपा कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश
वाराणसी जिला अंतर्गत राजातालाब क्षेत्र के वीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल राजभर की अध्यक्षता में सेवापुरी एवं रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रभारियों के लिए SIR मतदाता सूची वितरण एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने सेवापुरी व रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के बीएलए एवं सेक्टर प्रभारियों को SIR मतदाता सूची का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिन बूथों पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची या SIR सूची में छूट गए हैं, उन्हें शीघ्र सूची में नाम दर्ज कराने का कार्य किया जाए।
पूर्व राज्यमंत्री ने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत से जुटें और भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त कराते हुए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं।

कार्यक्रम के अंत में पूर्व राज्यमंत्री ने सेवापुरी एवं रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के समस्त पदाधिकारियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा अल्पाहार की व्यवस्था की गई।कार्यक्रम का संचालन राजेश यादव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सेवापुरी विधानसभा अध्यक्ष पखंडी राम बिन्द एवं रोहनिया विधानसभा अध्यक्ष गोपाल यादव ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री डॉ. बहादुर यादव, पूर्व प्रमुख रामबालक पटेल, प्रदेश सचिव मनीष सिंह, राज्य कार्यकारिणी सदस्य डॉ. उमाशंकर यादव, शिवकुमार सिंह, महिला सभा जिलाध्यक्ष शशि यादव, गोपाल यादव प्रधान, राम प्रकाश मास्टर, राम सिंह यादव, श्रीप्रकाश यादव, मुकेश पटेल, प्रगट नारायण सिंह, हीरालाल विश्वकर्मा, सुजीत यादव, सुभाष सिंह, रामधनी यादव, अश्वनी यादव, ओंकारनाथ विश्वकर्मा, हरिशंकर बिन्द, अनिल यादव, अमरनाथ यादव, अमलेश पटेल, बबउ यादव, मुबारक अली, प्रमोद यादव, पन्नालाल पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
