Connect with us

गोरखपुर

विदेशी युवक बनकर दोस्ती, महिला से दो लाख से अधिक की ठगी

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र के भीटी रावत गांव में एक सोशल मीडिया आधारित साइबर ठगी का गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला को विदेशी युवक बनकर विश्वास में ले लिया गया और गिफ्ट पार्सल भेजने के नाम पर कुल 2,95,000 रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, भीटी रावत गांव निवासी कुमारी मोनी भारती पत्नी सचिन भारती निवासी सहजनवां, गोरखपुर का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक अज्ञात युवक से संपर्क हुआ। आरोपी ने खुद को लंदन (यूके) का रहने वाला बताया और धीरे-धीरे बातचीत बढ़ाकर महिला का विश्वास जीत लिया।

विश्वास बनने के बाद उसने महिला से कहा कि वह उसके लिए विदेश से महंगे गिफ्ट और पार्सल भेज रहा है। कुछ दिनों बाद आरोपी ने पार्सल भेजने के नाम पर सबसे पहले 5,100 की रकम मांगी, जिसे महिला ने उसके बताए गए मोबाइल नंबर पर भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने कस्टम ड्यूटी, टैक्स, रिलीज शुल्क और अन्य शुल्क के नाम पर बार-बार रकम मांगनी शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार महिला ने अलग-अलग बहानों से कुल 11 बार में 2,95,000 से अधिक रकम विभिन्न खातों/नंबरों पर भेज दी। जब महिला ने आगे पैसे देने से इनकार किया, तब आरोपी ने उसे धमकियां देना और मानसिक दबाव बनाना शुरू कर दिया।

घटना से परेशान मोनी भारती ने सहजनवां थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात साइबर जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल की मदद से बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और सोशल मीडिया प्रोफाइल की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

पुलिस ने आम नागरिकों से सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से संपर्क करने में सतर्कता रखने की सलाह दी है। किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या पैसों की मांग की स्थिति में पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराने की अपील की गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page