Connect with us

गोरखपुर

राजराजेश्वरी भगवती माता बगलामुखी 108 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन 28 दिसंबर से

Published

on

Loading...
Loading...


गोरखपुर। श्री दिव्य पीताम्बरा फाउंडेशन, गोरखपुर के तत्वावधान में तथा परम पूज्य सद्गुगुरुदेव स्वामी दिव्य चेतनानन्द जी महाराज के पावन प्रेरणा और आशीर्वाद से विश्वशांति एवं जगत कल्याण के उद्देश्य से श्री माता बगलामुखी 108 कुण्डीय महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह महायज्ञ 28 दिसम्बर 2025 से 01 जनवरी 2026 तक बगलामुखी योग एवं साधना केंद्र, जूही एन्क्लेव, सिक्टौर, गोरखपुर में संपन्न होगा।

महायज्ञ का शुभारंभ 27 दिसम्बर 2025 (शनिवार) को प्रातः 10 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन वेदी पूजन, विशिष्ट सामूहिक रुद्राभिषेक, श्री दुर्गा सप्तशती पाठ से हवन, महामृत्युंजय, ग्रह शांति, रोग निवारण, व्यापार बाधा निवारण, लक्ष्मी प्राप्ति एवं बगलामुखी मंत्र हवन जैसे विशेष अनुष्ठान संपन्न किये जायेंगे।

Loading...

संस्था की ओर से बताया गया कि महायज्ञ में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं के लिए हवन एवं पूजन सामग्री की व्यवस्था संस्था द्वारा की जाएगी। प्रत्येक दिवस महाआरती के पश्चात महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

आयोजकों का क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म कार्य हेतु महायज्ञ में अवश्य सम्मिलित हो। कार्यक्रम के आयोजक,  राहुल सिंह,रोहित शाही, दीपक मिश्रा, प्रतीक दुबे, राजेश शुक्ला, प्रियंका सिंह, रीता मिश्रा, सोना तिवारी, प्रीति शुक्ला, सुमित मिश्र, शास्वत मिश्र, अमित जा, झारखंड, केडी तिवारी, चंद्रपाल सिंह, अनूप सिंह, निशांत, मानवेंद्र सिंह, गुड्डु सिंह अभिषेक जायसवाल आदि कार्यकर्ता सम्मिलित हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page