Connect with us

गोरखपुर

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर के भटहट में ग्रामीणों ने एक युवक को प्रेमिका के साथ खंडहर मकान में मिलने के दौरान रंगेहाथ पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तुरंत पिपराइच थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

पूछताछ में सामने आया कि युवती का ननिहाल उसी गांव में है, जहां युवक रहता है। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने के कारण युवक सोमवार को युवती से मिलने गया था। घटना की जानकारी पर युवती के स्वजन भी थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से किसी भी कार्रवाई न करने का अनुरोध किया और लिखित प्रार्थना पत्र देकर बेटी को अपने साथ घर ले गये। थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्वजनों की आपसी सहमति से दोनों को छोड़ दिया गया।

Loading...

सहजनवां में एक अन्य मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी पर अश्लील तस्वीरें और वीडियो प्रसारित करने तथा उसकी शादी रोकने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने तहरीर में बताया कि महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से उसकी जान-पहचान थी। मित्रता के दौरान युवक ने उसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो बना लिए थे। अब संबंध टूटने के बाद वह इन्हीं का इस्तेमाल धमकी देने और ब्लैकमेल करने के लिए कर रहा है।

युवती ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रेमी गाली वाले आडियो संदेश भेजकर मानसिक प्रताड़ना कर रहा है और उसके परिवार और रिश्तेदारों को धमकी दे रहा है कि वह शादी नहीं होने देगा। थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि युवती की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है और साक्ष्य मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page