Connect with us

चन्दौली

विधायक ने महिला और युवक मंगल दल को किया प्रोत्साहित

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के युवक एवं महिला मंगल दलों को मुख्यमंत्री द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री के वितरण कार्यक्रम का आयोजन व सांसद खेल स्पर्धा, विधायक खेल स्पर्धा के आयोजन का शुभारंभ सोमवार को किया गया। इसका सजीव प्रसारण इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर लखनऊ में किया गया। साथ ही जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण को जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति में देखा तथा सुना गया।

युवक व महिला मंगल दलों को विधायक रमेश जायसवाल, विधायक चकिया के प्रतिनिधि विजय शंकर पांडेय व मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं सहित परियोजना निदेशक ने खेल सामग्री का वितरण किया। इसमें जनपद के विकास खंड धानापुर, चहनियां, चकिया, नौगढ़, शहाबगंज, नियामताबाद, सकलडीहा, सदर व बरहनी के युवक एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री दी गई।

Loading...

मुख्य विकास अधिकारी ने विधायक को बुके, अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। धर्मेंद्र कुमार, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया गया। संचालन रजनीश कुमार पांडेय, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ने किया।

इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राजन कुमार यादव, अनिश सिंह, राहुल कुमार वर्मा, सुनील कुमार, कनिष्ठ सहायक अजीत कुमार, पीआरडी जवान इंद्रदेव कुमार भारती, चंद्रशेखर यादव, अशोक यादव, राजेंद्र यादव, रमेश यादव, सुदामा प्रसाद, उमेश, राजेश, इंद्रदेव सिंह, भुलेन्द्र कुमार, विजय कुमार गौतम आदि मौजूद रहे। विधायक द्वारा मंगल दलों को विकसित भारत 2047 हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं महिला एवं युवकों को जनभागीदारी हेतु उत्साहित किया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page