Connect with us

मनोरंजन

नयनतारा की नई फिल्म ‘महाशक्ति’ का फर्स्ट लुक जारी, देवी मां के रूप में नजर आईं अभिनेत्री

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। दशहरा के पावन अवसर पर साउथ सिनेमा की महिला सुपरस्टार नयनतारा (Nayanthara) ने अपनी आने वाली फिल्म ‘महाशक्ति’ (Mookuthi Amman 2) का फर्स्ट लुक जारी किया है। इस पोस्टर में नयनतारा देवी मां के रूप में प्रस्तुत हुईं हैं।

नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह पोस्टर साझा किया है, जिसमें उन्होंने इसे अलग-अलग भाषाओं में रिलीज करने की जानकारी दी है। हिंदी में इस फिल्म का नाम ‘महाशक्ति’ रखा गया है। पोस्टर के साथ साझा किए गए कैप्शन में नयनतारा ने लिखा, “उसकी दिव्य कृपा बनी रहे। सुंदर सी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं।” साथ ही फिल्म के मेकर्स ने दशहरा की शुभकामनाएं भी दी हैं।

पोस्टर में नयनतारा हरे रंग की साड़ी में हैं, सिर पर मुकुट और हाथों में त्रिशूल लिए हुए बैठी हैं। उनके आस-पास देवी मां की कई छोटी-छोटी मूर्तियां नजर आ रही हैं, जिससे यह प्रतीत होता है कि वह किसी मंदिर के समीप विराजमान हैं। उनका भाव गंभीर और श्रद्धापूर्ण है। हालांकि, फिल्म की रिलीज़ डेट और अन्य कलाकारों की सूची अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो नयनतारा आखिरी बार नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द टेस्ट’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ आर. माधवन और सिद्धार्थ प्रमुख भूमिकाओं में थे। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘रक्कई’ इस वर्ष दिसंबर में रिलीज होने वाली है। उल्लेखनीय है कि नयनतारा ने बॉलीवुड में शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ से डेब्यू किया था।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page