Connect with us

मिर्ज़ापुर

आम आदमी पार्टी पंचायत चुनाव पूरी मजबूती से मिर्जापुर में लड़ेगी

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। आम आदमी पार्टी ने घोषणा की है कि वह जिले में आगामी पंचायत चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सोनभद्र सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान सरकार की कुशासन और शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ वृहद आंदोलन छेड़ा जाएगा।हर घर संपर्क अभियान के तहत मड़िहान विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन राजगढ़ ब्लॉक के दरबान गांव में संपन्न हुआ।

सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने की और आयोजन राजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार राठी ने किया। संचालन जिला महासचिव संतोष कुमार पांडे ने किया। सम्मेलन में सर्वसम्मति से मड़िहान विधानसभा अध्यक्ष पद पर शेषनाथ गुप्ता, राजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष पद पर डॉ. सुनील कुमार राठी और पटेहरा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर शशिकांत यादव को नियुक्त किया गया।

इसके साथ ही राजेंद्र प्रसाद को ब्लॉक उपाध्यक्ष, विनोद कुमार को ब्लॉक सचिव, दिनेश कुमार को ब्लॉक कोषाध्यक्ष, निशा देवी को महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष, मीना देवी को महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक महासचिव और मोहम्मद रियाज हाशमी को पटेहरा ब्लॉक अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाया गया। सभी को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि आम आदमी पार्टी की ताकत गांव-गांव में बढ़ रही है। पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

मड़िहान सम्मेलन में भी सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी से जुड़े और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में मिर्जापुर की हर सीट पर मजबूती से लड़कर जीत दर्ज की जाएगी।

जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि पार्टी जिले के हर विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत कर गांवों तक सक्रिय करने में जुटी है। पंचायत चुनाव पूरी ताकत से लड़ा जाएगा और जनता के मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।

Advertisement

सम्मेलन में प्रमुख रूप से रमाशंकर साहू, भोलानाथ बिहार, जितेंद्र भारती, छोटेलाल तिवारी, रमेश कुमार गुप्ता, मीरा देवी पटेल, सीमा खान, दुर्गा प्रसाद, महेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, रामचंद्र, धीरज कुमार, कमलेश कुमार, कृपा शंकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page