Connect with us

गाजीपुर

पानी के विवाद में मारपीट, युवक की मौत, साथी घायल

Published

on

Loading...
Loading...

सादात (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मौधियां बाजार में बीती रात हुई मारपीट में सोनू यादव की मौत हो गई। मृतक के बहनोई कन्हैया यादव ने तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

सोनू यादव का साथी अजय यादव भी मारपीट में घायल हुआ है और उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष बागिश बिक्रम सिंह ने बताया कि तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है।

सोनू यादव के निवास धुआर्जुन गांव में शांति बनाए रखने और जांच के लिए सादात, सैदपुर और शादियाबाद की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद सोनू यादव का शव परिजनों को सौंप दिया गया। उनका अंतिम संस्कार सैदपुर के जौहर गंज घाट पर किया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि सोनू यादव पुत्र बख्शी यादव मूलतः सैदपुर थाना क्षेत्र के फुलवारी कलां गांव का निवासी था। लगभग 25 वर्ष पूर्व उसके पिता नेवरसा मिलने पर अपनी ससुराल धुआर्जुन गांव में अपने ससुर स्व. चंद्रदेव यादव के यहाँ रहने लगे। चंद्रदेव यादव को कोई लड़का नहीं था, सिर्फ बेटी सुमित्रा थी जो सोनू यादव की मां हैं।

सोनू यादव अपने चार भाईयों और दो बहनों में सबसे छोटे थे और गुजरात में काम करते थे। काफी समय पूर्व एक दुर्घटना में उनके पैर में चोट लगी थी और पैर में लोहे की रॉड डाली गई थी। बीते एक माह पूर्व वह कंपनी से छुट्टी लेकर घर आया था और कुछ दिन पहले पैर से लोहे की रॉड निकालवाई गई थी। जिसके चलते वह सहारा लेकर चलता था।

Advertisement

रविवार की रात सोनू यादव अपने दोस्त अजय यादव, दीपक यादव और अभिषेक के साथ अंडा खाने मौधियां बाजार गया था। वहाँ पानी खरीदने को लेकर करमदेपुर गांव के कुछ दबंगों से कहासुनी हुई। इसमें से किसी ने सोनू को थप्पड़ मार दिया।

इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हुई। दबंग युवकों ने लाठी-डंडे से सोनू यादव को घायल किया। उन्हें सिर और शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर चोटें लगीं। अधिक खून निकलने और अस्पताल पहुंचाने में हुई देरी से उनकी मौत हो गई। सोमवार को मृतक के घर फुलवारी कलां और धुआर्जुन में मृतक की मां सुमित्रा देवी सहित परिवार के लोग रो-रोकर बुरा हाल रहा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page